Majhi Ladki Bahin Yojana e kyc: ई-केवाईसी करने पर महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रूपए, देखे ई-केवाईसी की पूरी प्रक्रिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Majhi Ladki Bahin Yojana e kyc: आज के समय में घर चलाना आसान नहीं है। खासकर उन महिलाओं के लिए जो खुद संघर्ष करते हुए अपने परिवार को संभाल रही हैं। खर्चे दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं और आय उतनी नहीं बढ़ पाती है। ऐसे में अगर सरकार से हर महीने थोड़ी आर्थिक मदद मिल जाए तो महिलाओं का बोझ हल्का हो सकता है।

इसी समस्या को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसी सोच को हकीकत में बदलने के लिए मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। आज के इस आर्टिकल में हमने माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवाईसी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है इस लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवस्य पढ़े।

Majhi Ladki Bahin Yojana क्या है?

माझी लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनके जीवन स्तर को बेहतर करना और परिवार में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाना है। यह योजना खास तौर पर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं और जिन्हें थोड़ी मदद से बड़ा सहारा मिल सकता है।

Majhi Ladki Bahin Yojana के तहत महिलाओ को मिलने वाले लाभ

इस योजना के अंतर्गत योग्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर होता है। साल भर में यह रकम 18 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। इस राशि का उपयोग महिलाएं अपनी जरूरतों जैसे भोजन, दवाई, बच्चों की पढ़ाई या अन्य कामों में कर सकती हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत कदम है। हर महीने बिना किसी रूकावट के इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को अपनी ई-केवाईसी करवाना जरुरी है।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ शर्तें पूरी करनी जरूरी हैं, जोकि निम्नलिखित है –

  • महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या असहाय महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • एक परिवार से अधिकतम दो महिलाएं ही लाभ ले सकती हैं।
  • अगर महिला किसी अन्य सरकारी स्कीम से पेंशन या मदद ले रही है तो भी वह योग्य हो सकती है।
  • अगर महिला सरकारी कर्मचारी है या इनकम टैक्स पेयर है तो वह पात्र नहीं होगी।

Majhi Ladki Bahin Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

ई केवाईसी और आवेदन प्रक्रिया के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जो की निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो

Majhi Ladki Bahin Yojana में e-KYC कैसे करें?

इस योजना का निरंतर लाभ उठाने के लिए e-KYC करना अनिवार्य है। इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान है, जो की निम्नलिखित है –

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ladkibahinyojana.maharashtra.gov.in या myscheme.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वहां दिए गए विकल्प मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लिक करावे पर क्लिक करें जिस पर लिखा है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी e-KYC ऑनलाइन माध्यम से पूरी कर लें।
  • आवेदन के बाद दो महीने के अंदर e-KYC पूरा करना जरूरी है वरना योजना का लाभ मिलना रुक सकता है।
  • e-KYC पूरा होते ही आपके बैंक खाते में हर महीने 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर होने लगेगी।

महिलाओ को मिल रहे है दो-दो हज़ार रूपए प्रतिमाह – यहाँ क्लिक करे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon