Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। Central Selection Board of Constable यानी CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार भर्ती Prohibition Constable, Jail Warder और Mobile Squad Constable जैसे पदों पर होने जा रही है।
आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और इसका आखिरी दिन 5 नवंबर 2025 तय किया गया है। अगर आप 12वीं पास हैं और पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद खास है। आइए जानते हैं इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी।]

Bihar Police Constable Bharti 2025 में कितनी वैकेंसी निकली हैं
इस बार CSBC ने कुल 4128 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें से 1603 पद Prohibition Constable के लिए रखे गए हैं। ये पद Excise and Registration Department में हैं। इसके अलावा 2417 पद Jail Warder और 108 पद Mobile Squad Constable के लिए हैं।
कैटेगरी वाइज ब्रेकअप इस प्रकार है।
- Unreserved – 678
- EWS – 160
- SC – 242
- ST – 16
- EBC – 260
- BC – 196
- BC Women – 51
Bihar Police Constable Bharti 2025 के लिए पात्रता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं।
- उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है।
- बिहार मदरसा बोर्ड का मौलवी सर्टिफिकेट और संस्कृत बोर्ड का शास्त्री या आचार्य सर्टिफिकेट भी मान्य है।
- न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।
- BC और EBC पुरुष उम्मीदवारों को 2 साल की छूट मिलेगी।
- सभी श्रेणी की महिलाओं को 3 साल की छूट दी जाएगी।
- SC, ST और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल की छूट मिलेगी।
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई कम से कम 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि SC और ST के लिए 160 सेंटीमीटर मान्य है।
- पुरुषों की छाती 81 से 86 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों की लंबाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
Bihar Police Constable Bharti 2025 शारीरिक परीक्षा
- पुरुषों को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिलाओं को 1 किलोमीटर दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
- हाई जम्प और शॉट पुट भी इस टेस्ट में शामिल होगा।
Bihar Police Constable Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया
जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- वहां रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
- अब आवेदन फॉर्म भरें जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक विवरण और संपर्क जानकारी डालें।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क 100 रुपये ऑनलाइन पे करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि – 6 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 5 नवंबर 2025
बिहार पुलिस कांस्टेबल वेकेंसी नोटिफिकेशन – Click Here
बिहार पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी आवेदन लिंक – Click Here